पांचवें राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश बौद्ध के संयोजकत्व में पुरानी कोतवाली मैदान में पांचवें राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन...

Mar 4, 2024 - 23:06
Mar 4, 2024 - 23:08
 0  5
पांचवें राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

बुद्ध के त्रिशरण पंचशील को अपनाने से होगा कल्याण

चित्रकूट। राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश बौद्ध के संयोजकत्व में पुरानी कोतवाली मैदान में पांचवें राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन वरिष्ठ शिक्षक उदयभान सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुवा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हृदयलाल मौर्य व गौतम बुद्ध विश्विद्यालय नोएडा के प्रो. डा. शिवकरण रविदास रहे। कार्यक्रम की शुरुवात महापुरुषों के चित्रों में पुष्प अर्पण कर किया गया। इस दौरान मौजूद बौद्ध धर्म के भंतेगण ने बुद्ध की त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराकर बताया कि बुद्ध के त्रिशरण पंचशील जो भी व्यक्ति अपने जीवन में लागू कर लेता है उसका कल्याण हो जाता है।

यह भी पढ़े : शिक्षकों ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने बताया की ये पांचवा बौद्ध महोत्सव है। इससे पहले बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी में किया जा चुका है। जीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसेवक प्रजापति ने कहा कि देश आज भी बुद्ध के विचारो पर है। बुद्ध के विचारो को अपनाना चाहिए। अश्वनी यादव एड फतेहपुर, प्रवक्ता लालमणि, सीआईसी प्रवक्ता वीपी निर्मल, पालेश्वरनाथ पहाड़ी के प्रवक्ता आलोक बौद्ध, मुख्य संरक्षक मान सिंह पटेल, स्वरूपपानी अस्पताल के ईएमओ डा बद्री विशाल, प्रवक्ता सुनील सविता, प्रशासनिक अधिकारी उदयभानु, डीके वर्मा एड, धनंजय पासी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंटू देवी कोटार्य, रिंकू देवी, राम सिंह मौर्य, रामबाबू पटेल, अमित पटेल, डा दिनेश आर्टिस्ट, आरसी कोटार्य, महेश कबीर, संतोष बौद्ध आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : श्रीमद भागवत कथा : श्रीकृष्ण बाल उत्सव व गोवर्द्धन पूजा की सुनाई कथा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0