बांदा में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
बांदा पुलिस ने अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा बनाने के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...
2 लाख रुपये का निर्मित-अर्द्धनिर्मित गुटखा, रैपर और कच्चा माल बरामद, कई दिनों से चल रहा था अवैध कारोबार
बांदा। बांदा पुलिस ने अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा बनाने के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत का निर्मित व अर्द्धनिर्मित गुटखा, गुटखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा विभिन्न ब्रांडों के रैपर बरामद किए हैं।
थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने मकान में अवैध रूप से नकली गुटखा तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां आरोपी को गुटखा बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से अपने घर में नकली गुटखा तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर अवैध लाभ कमा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीन कुछ समय पहले शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया था। आरोपी नई मशीन लगाकर कारोबार को फिर से विस्तार देने की तैयारी में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायरों और खरीदारों की भी जांच की जा रही है।
मुख्य बिंदु
- नकली गुटखा निर्माण करते आरोपी गिरफ्तार
- 2 लाख रुपये कीमत का माल बरामद
- गुटखा बनाने की सामग्री और रैपर भी मिले
- कई दिनों से चल रहा था अवैध कारोबार
- नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
