रोजगार मेला : 42 नियोजकों ने दिया साढ़े चार हजार से अधिक को रोजगार
राजकीय इण्टर काॅलेज झाॅसी में क्षेत्रीय सेवायोजन कायार्लय द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में..

- 10 हजार अभ्यर्थियों ने किया था प्रतिभाग
राजकीय इण्टर काॅलेज झाॅसी में क्षेत्रीय सेवायोजन कायार्लय द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में 42 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा विभिन्न कैटेगरी के पदो के लिए चयन की कायर्वाही की गयी।
कायर्क्रम का उद्घाटन मनोहर लाल पंथ द्वारा किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम, वैद्यनाथ प्रा0 लि0, स्किल्ड इंडिया सोसाइटी, सूरी आटोमोबाइल, नटराज,डायल एसआईएस, स्टार रेनवो, केयर हेल्थ, अनस डाटा, ट्रिपल कैनोपी, ब्लैक हांडा, जेेपी सिक्योरिटी, अपोलो होम, विवजीत कंसल्टेंसी, रेलीसिएंट, मां अम्बे होन्डा, पेडजेंट डिक्सन आदि कम्पनियों के द्वारा चयन की कायर्वाही सम्पादित की गयी। साक्षात्कार के माध्यम से इस रोजगार मेले में 4,722 अभ्यथिर्यों का चयन किया गया।
यह भी पढ़ें - गोरखपुर में महिला-पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में झांसी की टीम करेगी प्रतिभाग
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशकों सहित कौशल विकास विभाग के कार्मिक आदर्श सक्सेना, नीरज सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। अभ्यथिर्यों को आफर लेटर व नियुक्ति पत्रों का वितरण मन्त्री एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। मेले में लगभग 10,000 अभ्यथिर्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रोजगार मेले में शैलेश कुमार मुख्य विकास अधिकारी, देवेश त्रिपाठी सहायक निदेाक सेवायोजन झांसी मण्डल, अरविन्द कुमार संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण, श्रीमती हिमांशु यादव सहायक सेवायोजन अधिकारी, मुहम्मद वासीम सहायक सेवायोजन अधिकारी, कु.आकाक्षा यादव सहायक सेवायोजन अधिकारी, राजकुमार सिंह यादव प्राचार्य आईटीआई (महिला), मान सिंह प्राचार्य आईटीआई ललितपुर, गीतेन्द्र, सुनील, प्रताप सिंह, मनोज कुशवाहा सहित कमला अनुदेशक एवं मण्डल के तीनों जनपदों का सेवायोजन विभाग का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें - जल सहेलियां कर रही अपनी जल विरासत को बचाने का काम : सांसद
यह भी पढ़ें - नेहा कक्कड़ ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
हि.स
What's Your Reaction?






