मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया
बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक, दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया...
झाँसी। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक, दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण गाड़ी संख्या 22470, वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ फुट प्लेट पर किया गया। निरीक्षण के दौरान, श्री सिन्हा ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के ज्ञान और कार्य प्रणाली का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक ने रास्ते में आने वाले सभी इंस्टॉलेशन, सिग्नल, पोस्ट और टर्न आउट्स का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की सतर्कता और मुस्तैदी की भी जांच की।
यह भी पढ़े : डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देता उत्तर मध्य रेलवे : टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा
ललितपुर स्टेशन पर पहुंचकर, श्री सिन्हा ने स्टेशन प्रबंधक पैनल का जायजा लिया और वहां की कार्य प्रणाली को बारीकी से देखा। उन्होंने उपस्थित स्टाफ के ज्ञान की परख भी की। इसके बाद, उन्होंने ललितपुर यार्ड का भी सघन निरीक्षण किया, जहां पॉइंट्स, जॉइंट्स, टर्न आउट्स, यार्ड लेआउट सहित सभी पॉइंट मोटर्स का भी परीक्षण किया गया।
वापसी के दौरान, श्री सिन्हा ने गाड़ी संख्या 12137, पंजाब मेल एक्सप्रेस के साथ ललितपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य फुट प्लेटिंग की और मार्ग में आने वाले सभी संस्थापनों का गहन निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े : हमीरपुर के बीहड़ में बसे तीस गांवों को मिलेगी पुलों की सौगात
मंडल रेल प्रबंधक के इस निरीक्षण से रेल सुरक्षा और संचालन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उनके इस गहन निरीक्षण से रेल कर्मचारियों के ज्ञान और उनकी कार्यशैली में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है।