जिला जज ने लोक अदालत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक...

Jun 28, 2024 - 05:29
Jun 28, 2024 - 05:46
 0  3
जिला जज ने लोक अदालत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

चित्रकूट(संवाददाता)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा, सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वाद, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समझ नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले, उपभोगता फोरम, आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का सरलतापूर्वक वादों का निस्तारण किया जायेगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस ने तीन चोरो को इनोवा वाहन के साथ किया गिरफ्तार

गुरुवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए इण्डियन बैंक के सहयोग से प्रचार वाहनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज विकास कुमार प्रथम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करना है। प्रचार वाहन रैली जनपद के नगरीय क्षेत्र में जागरूक करेंगी। इसके साथ ही पैरालीगल वालेण्टियर्स रामसागर ने लोक अदालत से सम्बन्धित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य न्याय की पहुंच जन-जन तक सुलभ करना है। लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से छोटे आपराधिक वाद तथा सभी दीवानी वादों के निस्तारण पर बल दिया जाता है। ताकि छोटे वादों का सुगमता से निस्तारण भी हो जाये एवं समाज में सौहार्द भी स्थापित हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलू मेनवाल ने रैली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये इण्डियन बैंक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े : प्राकृतिक बालू मोरम का बेहतर विकल्प होगा 'एम-सैंड', शीघ्र घोषित होगी नीति : मुख्यमंत्री योगी

इस दौरान कृष्ण यादव पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, रेनू मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज, इला चौधरी अतिरिक्त सिविल जज सीडि, सैफाली यादव सिविल जज जूडि), अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट, तुलसीराम अग्रणी प्रबन्धक इण्डियन बैंक, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय करवरिया व सचिव मनोज कंचनी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : योगी सरकार माटी कला उद्योग लगाने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं से मांगा ऑनलाइन आवेदन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0