जिला जज ने न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज

जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने बुधवार को जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों...

Aug 16, 2024 - 00:12
Aug 16, 2024 - 00:14
 0  2
जिला जज ने न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज

चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने बुधवार को जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज देकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। तिरंगे को घरों में फहराकर आजादी का जश्न मनाने की अपील की गई। इसी क्रम में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण कृष्ण यादव व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह भी पढ़े : जनप्रतिनिधियों सहित अफसरों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर किया पैदल मार्च

अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलू मेनवाल ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास, स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ संहिता का अनुपालन करते हुये फहरान है। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जायेगा। उसे सम्मान के साथ फोल्ड कर रखा जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा। इस अवसर पर अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी एसटी, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, राजेन्द्र कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूर्य कान्त घर दुबे सिविल जज (सीडि) आदि न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जालौन में किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आराेपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0