भाजपाईयों के खेमे में छाई निराशा

लोकसभा के चुनाव भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के हारने से भाजपा प्रत्याशियों में खासी निराशा देखी गई...

Jun 5, 2024 - 01:10
Jun 5, 2024 - 02:27
 0  6
भाजपाईयों के खेमे में छाई निराशा

चित्रकूट(संवाददाता)। लोकसभा के चुनाव भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के हारने से भाजपा प्रत्याशियों में खासी निराशा देखी गई। दोपहार बाद जैसे ही सपा प्रत्याशी कृष्ण पटेल की बढ़त होने लगी, भाजपाई मतगणना स्थल से जानेे लगे। यहां तक की कुछ पदाधिकारी अपना चेहरा छिपाते नजर आए। मतगणना की शुरूआत में भाजपा की बढ़त दोपहर 12 बजे तक बनी रही। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पीछे हो गए। लगतार सपा की बढ़त बनती गई। इससे भाजपा के पदाधिकारी मतगणना स्थल से बाहर जाने लगे। कुछ तो अपना चेहरा अगौछा से छिपाने लगे। इस तरह से धीरे-धीरे कर सभी निकल गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0