श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर मनाया गंगा दशहरा

गंगा दशहरा पर्व जिले में परम्परागत ढंग से मनाया गया। धर्मनगरी में तेज धूप के बाद भी दो लाख से अधिक...

Jun 17, 2024 - 00:36
Jun 17, 2024 - 00:38
 0  1
श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर मनाया गंगा दशहरा

चित्रकूट(संवाददाता)। गंगा दशहरा पर्व जिले में परम्परागत ढंग से मनाया गया। धर्मनगरी में तेज धूप के बाद भी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। वही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया।धर्मनगरी के मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया। रामघाट में साधू संतों ने शोभा यात्रा निकाली।

गंगा दशहरा पर्व में भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही श्रद्धालु मंदाकिनी नदी पहुंच गए। स्नान कर पुरोहितों को दान किया। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामगिरि की परिक्रमा लगाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नदियों किनारे पुलिस के जवान तैनात रहे। भीड़ इतनी थी कि प्रशासन को भी अंदाजा नहीं था कि इतनी धूप में श्रद्धालु आ जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के जवान ड्यूटी में यूपी व एमपी सीमा मेें लगे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0