जालौन में प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान,मुसलामनों की आबादी पर तुरंत अंकुश लगे

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया जालौन के उरई पहुंचे। उन्होंने उरई में विहिप कार्यकर्ता...

Jan 16, 2023 - 07:39
Jan 16, 2023 - 07:53
 0  1
जालौन में प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान,मुसलामनों की आबादी पर तुरंत अंकुश लगे

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया जालौन के उरई पहुंचे। उन्होंने उरई में विहिप कार्यकर्ता के घर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों की जनसंख्या रोकने के लिये सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिये। जिससे देश में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की जनसंख्या पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अब लगेगा टोल टैक्स, जानियें टोल टैक्स की दरें

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया झांसी से उरई सुशील नगर में विहिप के जिलाध्यक्ष गणेश द्विवेदी के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि वह लगातार अपनी संगठनों को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - यूपी में एक बार फिर छाएगा घना कोहरा, 30 जिलों में  येलो अलर्ट जारी, 19 जनवरी तक भीषण ठंड
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में हिंदू खतरे में हैं। आए दिन हिंदूओं की हत्या हो रही है। चाहे जम्मू कश्मीर हो या राजस्थान, कर्नाटक हो या बिहार और यूपी हो, हर जगह हिंदू खतरे में हैं। हिंदू सुरक्षित नहीं है। इस बात पर जब उनसे पूछा कि सरकार अधिकतर राज्यों में बीजेपी की है और केंद्र में सरकार बीजेपी की है, इसके बावजूद भी हिंदू कैसे खतरे में है।

यह भी पढ़ें -  बांदाः निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कराने के आदेश पर प्रशासन व अधिवक्ताओं में ठनी

इस पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा राज्यों की जिम्मेदारी होती है, कोई पार्टी की नहीं। राजस्थान में तन से सिर जुदा कर दिया गया। कर्नाटक में भी हिंदू की हत्या हुई। जम्मू कश्मीर के राजौरी में भी हिंदू की हत्या हुई है। इसीलिए पार्टी विशेष न होकर हिंदुओं और राजनैतिक दलों को एक साथ मिलकर सुरक्षा के लिये प्रयत्न करना होगा। तभी हिंदू सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें - प्री बोर्ड परीक्षा देने के लिए बाइक से कॉलेज जा रहे दो चचेरे भाई, इस तरह हादसे में गई दोनों की जान

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में जल्द लाना चाहिए जिससे देश में बढ़ रही मुसलमानों की जनसंख्या को रोका जा सके। मुसलमानों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। वह हिंदू हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0