कंधरदास तालाब में सफाई अभियान जारी, अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

स्थानीय कंधरदास तालाब में सफाई अभियान आज दूसरे रविवार को भी जारी रहा। यह अभियान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और....

कंधरदास तालाब में सफाई अभियान जारी, अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

बांदा।  स्थानीय कंधरदास तालाब में सफाई अभियान आज दूसरे रविवार को भी जारी रहा। यह अभियान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू के नेतृत्व में संचालित किया गया। तालाब में भारी गंदगी को देखते हुए इस अभियान का निर्णय लिया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सराहनीय रही।

पिछले सप्ताह नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित बासू ने दो लाइटें लगवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। मुहल्लेवासियों ने अवैध मछली पालन और आखेट की शिकायत की, जिससे तालाब में मरी मछलियों के कारण दुर्गंध फैल रही थी। इस पर अंकित बासू ने बताया कि नगरपालिका से कोई ठेका नहीं दिया गया है और यह अवैध गतिविधियां समाज के ठेकेदारों द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जांच के लिए लिखा है और अवैध रूप से चलने वाले इन कार्यों को बेनकाब करने का आश्वासन दिया।

अंकित बासू ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा तालाब, कुएं या सड़क पर न डालें, बल्कि सफाई कर्मचारी को सौंपें। उन्होंने शीघ्र ही लोहे के तीन कूड़ेदान लगाने और तालाब में कूड़ा डालने वालों की पहचान के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगवाने का वादा किया है।

इस सफाई अभियान में नीरज त्रिपाठी, अभिषेक उर्फ खन्चू, पूर्व सभासद लखन कुशवाहा, योगेन्द्र योगी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, रामकिशोर सिंह, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक हेमंत, सफाई व्यवस्थापक नीरज सहित मुहल्ले के दो दर्जन निवासी और कई सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर पालिका ने इस सफाई अभियान की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0