चित्रकूट : अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बनी पत्नी की पति ने धारदार हथियार से की निर्मम हत्या

अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रही  पत्नी को पति ने मौत के घाटउतार दिया। परिजनों ने अवैध सम्बन्ध के कारण हत्या का..

Feb 24, 2021 - 09:54
Feb 25, 2021 - 11:47
 0  5
चित्रकूट : अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बनी पत्नी की पति ने धारदार हथियार से की निर्मम हत्या

अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रही  पत्नी को पति ने मौत के घाटउतार दिया। परिजनों ने अवैध सम्बन्ध के कारण हत्या का आरोप लगाया है।हत्यारे पति नेधार दार हथियार से निर्मम हत्या की। हत्याभियुक्त पति ज्ञान बाबू को जेल भेज दिया गया है।

मामला राजापुर थाना अंतर्गत तीर मऊ का है जँहा बीती रात्रि ज्ञान बाबू दिवेदी निवासी तिरमऊ ने देर रात्रि अपनी पत्नी ममता देवी उम्र 32 वर्ष की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही गाँव मे सन्नाटा पसर गया वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दी।

यह भी पढ़ें - नार्वे में इंजीनियर के भाई व पूर्व विधायक के साले के घर 3 घंटे चली लूटपाट

वही मृतका के भाई संजय तिवारी निवासी आस्करनपुर मगरोहनी, मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ने मीडिया को बयान देते हुये बताया कि ज्ञान बाबू का अवैध सम्बन्ध उनकी भाई की पत्नी के साथ है जिसके चलते घर मे आये दिन लड़ाई झगड़े होते रहते थे, इसी के चलते हमारी बहन की हत्या की गयी, हम लोग सुबह से घर पहुचे थाने पहुचे पर अभी तक हमलोगों को लास तक नही दिखाई गयी, मृतका की 6 वर्षीय एकलौती बच्ची के लिए उसके हक व उसकी माँ के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियो से शिकायत करेंगे।

वही हत्या के सम्बंध में चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र राय ने बताया कि हत्या अभियुक्त पति ज्ञान बाबू को जेल भेज दिया गया है और भी जो सुसंगति धराये है उनको लिखवाया जा रहा है, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा का सामने आया फर्स्ट लुक, देखिये यहाँ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0