कल से चलेगा विटामिन ‘ए’ सम्पूरण अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एव आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित विटामिन...

Jun 9, 2026 - 10:58
Jun 9, 2026 - 11:00
 0  3
कल से चलेगा विटामिन ‘ए’ सम्पूरण अभियान

सीएमओ ने की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाए खुराक

चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एव आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित विटामिन ए सम्पूरण अभियान टीकाकरण कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग है जो प्रत्येक सप्ताह सोमवार (अतिरिक्त सत्र), बुधवार एंव शनिवार को नियमित टीकाकरण, वीएचएनडी सत्रो में प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसम्बर में आयोजित किया जाता है। अभियान का उददेश्य 09 माह से 05 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों में निम्न लक्ष्यों को प्राप्त करना है। रोगों से लडने की क्षमता में वृद्धि. 5 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु दर में कमी लाना, रतौधी से बचाव, कुपोषण से बचाव एंव उपचार नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चो के साथ छूटे हुए बच्चे बच्चो का प्रतिरक्षण, आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग से बच्चो में शारीरिक एवं विकृतियो में कमी लाना, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 जून से विटामिन ए सम्पूरण अभियान का प्रथम चरण मनाया जा रहा है जो लगभग एक माह तक चलेगा। बताया कि अभियान के दौरान जनपद के लिए आयुवर्गवार लक्षित 9-12 माह की आयु के 13280. 1-2 वर्ष की आयु के 25068 एंव 2-5 वर्ष के 79904 बच्चों को इस प्रकार जनपद में सभी आयुवर्ग के कुल 118252 बच्चों को विटामिन ए खुरॉक प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनमानस से अपील की गयी है कि निर्धारित आयुवर्ग के बच्चो को विटामिन ए की खुरॉक पिलाये। ताकि बच्चो को विटामिन ए की कमी के कारण होने वाली रतौंधी एंव अन्य बीमारियो से सुरक्षित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0