चित्रकूट : जेआरएचआरयू में होगा दो दिवसीय रामायण महोत्सव

अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग...

Nov 18, 2023 - 04:44
Nov 18, 2023 - 04:48
 0  23
चित्रकूट : जेआरएचआरयू में होगा दो दिवसीय रामायण महोत्सव

चित्रकूट। अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्व विद्यालय में रामायण उत्सव का दो दिवसीय आयोजन 18 एवं 19 नवंबर को होगा। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : 22 नवंबर को राष्ट्रीय रामायण मेला में होगा आयोजन

शुक्रवार को कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि विवि के अष्टावक्र सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से वनवासी राम पर आधारित विविध शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगें। राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डा रीना पांडेय, सह संयोजक डा नीतू तिवारी, रामार्चन के संयोजक डा प्रमिला मिश्रा, सह संयोजक पियूष द्विवेदी, चित्रकार शिविर के संयोजक डा गुलाब धर, सह संयोजक डा संध्या पांडेय बनाए गए हैं। रामचरित मानस पर अंताक्षरी व राम वनगमन पथ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित छाया त्रि प्रदर्शनी शाम पांच इसी सभागार में होगा। जिसके संयोजक गोपाल कुमार मिश्र होंगें। बीएचयू के डा रमाशंकर, डा ज्योति, विशेष नारायण मिश्रा, मग्राचिग्रा विवि के डा राजा पांडेय है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : प्रियंका सरोज को मिली डॉक्टरेट उपाधि

आदिवासी लोक संगीत की प्रस्तुति अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान देगी। 19 नवम्बर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप की उपस्थिति में भजन संध्या स्थल में कार्यक्रम होगा। जिसमें पदम विभूषित अनूप जलोटा, पं छन्नूलाल मिश्र बनारस अपनी प्रस्तुतियां देंगें। कुलपति ने बताया कि विवि में भारतीय विद्या केन्द्र की स्थापना की जाएगी। जिससे चित्रकूट का विकास होगा। आईसीसीआर स्कालरशिप की व्यवस्था रहेगी। पीपीई मॉडल स्कूल खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। बताया के इसके अलावा मंडल में भी विवि की शाखाएं खोलने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के गोपाल कुमार मिश्रा व पीआरओ सुधीर कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : शासन की मंशा अनुरूप गुणवत्तापूर्ण करायें नगर विकास के कार्य : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0