चित्रकूट : राष्ट्रपिता बापू व पूर्व पीएम शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त...

जयंती पर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
बस स्टैन्ड, पार्क में रोपे पौधे, जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को बांटे फल
चित्रकूट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी पंकज अग्रवाल ने बस स्टैंड कर्वी के पास हरिसंकरी पौधे रोपित किए। तत्पश्चात कोठी तालाब में बनाए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत पार्क का निरीक्षण किया। ईओ को निर्देश दिए कि देखभाल अच्छी तरह से कराएं। साफ सफाई भी अच्छी रहनी चाहिए।
यह भी पढ़े : ‘नारी शक्ति वंदन’, आधी आबादी को कैसे मिलेगा पूरा न्याय
इसके बाद टाउन हॉल कर्वी में आयोजित समारोह में आयुक्त ने 20 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई होने से वातावरण अच्छा रहेगा। जनपद की रैंकिंग में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक रूप से जनपद की मान्यता है। मुख्यमंत्री की सीधे वार्ता होती है। उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना की। कहा कि संकल्प लेकर कम से कम प्रत्येक वर्ष सौ घंटे सफाई में श्रमदान करें। जिससे विकास में उन्नति होगी। इस दौरान उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।
यह भी पढ़े : बांदा : नवंबर से सरकारी विभागों को पेट्रोल पंप डीलर डीजल पेट्रोल नहीं देंगे
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज ही के दिन स्वच्छ भारत अभियान चलाया था। सफाई कर्मी अभिन्न अंग है। जनपद में अच्छा कार्य कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को कोई समस्या हो तो सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को फल बांटे।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : घर के आंगन में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ शव, देवर पर शक
What's Your Reaction?






