चित्रकूट : घर के आंगन में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ शव, देवर पर शक

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के देंउधा गांव में महिला का आंगन में हत्या कर...

चित्रकूट :  घर के आंगन में मिला महिला का अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ शव, देवर पर शक

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के देंउधा गांव में महिला का आंगन में हत्या कर अर्धनग्न शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला रैपुर थाना क्षेत्र के देऊधा गांव का है। रिंकी गुप्ता (30) पत्नी राम बहादुर के घर के आंगन में मिला शव मिला है। उस समय घर में कोई नहीं था। उसके पेट पर चाकू के निशान हैं। वो आधे कपड़े पहने हुए थी।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : सीडीओ ने आश्रम में वृद्धजनों को किया सम्मानित

ग्रामीणों ने बताया कि रिंकी का पति राजकोट गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह घर से कई महीने पहले बाहर कमाने चला गया था। रिंकी के तीन लड़के थे। पुलिस परिवार पर शक जाहिर कर रही है। सूचना के बाद वह राजकोट गुजरात से चित्रकूट के लिए रवाना हो गया है। महिला का देवर बसंत महिला के साथ रहता था। महिला के बगल में पड़े चाकू और हंसिया पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे रिंकी के तीनों पुत्र पड़ोसी के घर खेलने चले गए थे। जब हत्या की गई तब तीनों लड़के घर से बाहर थे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : स्वच्छता ही सेवा अभियान बना जन आंदोलन

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक उसके पेट में चाकू से गोदने का निशान मिला है और गर्दन में गमछा बंधा हुआ मिला है। महिला का एक युवक के साथ अवैध संबंध था। इसी को लेकर उसका देवर और ससुर उससे आए दिन लड़ते रहते थे। वह पूरा दिन मोबाइल से किसी बात करती थी। उसका पति बाहर रहता है। आशंका है कि उसके देवर और ससुर ने हत्या की होगी। पुलिस को परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी कर दी है।

यह भी पढ़े : वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल बने उपजा के जिलाध्यक्ष

इस संबंध में चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टांत हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस परिवार के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। महिला का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी खुलासा हो जाएगा। मृतका के पति को सूचना दे दी गई है। वह राजकोट में प्राइवेट नौकरी करता है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : मंदाकिनी नदी के साथ हिंसा रोके सरकार : संत मदन गोपाल दास

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0