क्राइम सीन मैनेजमेंट व चैन ऑफ कस्टडी का दिया गया प्रशिक्षण
अपर एसपी पीयूषकान्त राय के निर्देशन में राघव प्रेक्षागृह पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों व हेड मोहर्रिरों के लिए क्राइम सीन मैनेजमेंट...
चित्रकूट। अपर एसपी पीयूषकान्त राय के निर्देशन में राघव प्रेक्षागृह पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों व हेड मोहर्रिरों के लिए क्राइम सीन मैनेजमेंट व चैन ऑफ कस्टडी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला फील्ड यूनिट टीम द्वारा प्रस्तुत की गई। यूूनिट प्रभारी व विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल को सुरक्षित रखने, साक्ष्यों के संकलन, पैकेजिंग, सीलिंग, फोटोग्राफीध् वीडियोग्राफी, फिंगर प्रिंट, डीएनए सैम्पल तथा चौन ऑफ कस्टडी के समुचित रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विवेचना की गुणवत्ता काफी हद तक क्राइम सीन के सही प्रबंधन पर निर्भर करती है। घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले उसे सुरक्षित करना, अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश को रोकना, साक्ष्यों से छेड़छाड़ न होने देना तथा प्रत्येक साक्ष्य की चैन ऑफ कस्टडी को रजिस्टर में विधिवत अंकित करना अत्यंत आवश्यक है। ताकि न्यायालय में साक्ष्य की विश्वसनीयता बनी रहे। कार्यशाला में उपस्थित विवेचकों व हेड मोहर्रिरों को नए आपराधिक कानूनों के परिप्रेक्ष्य में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को समझाया गया। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
