यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

यातायात माह नवंबर के तहत यातायात निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह गांधी...

Nov 13, 2024 - 23:25
Nov 13, 2024 - 23:29
 0  1
यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सड़क हादसों से बचने का एकमात्र उपाय यातायात नियमों का पालन 

चित्रकूट। यातायात माह नवंबर के तहत यातायात निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह गांधी के संयुक्त संयोजकत्व में कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा में यातायात पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र, शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : अधिकारी क्षेत्र के सतत विकास को कटिबद्ध होकर करें कार्य : सांसद

विकास पथ सेवा संस्थान के निदेशक डॉ प्रभाकर सिंह गांधी ने कहा कि सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाएं नहीं होगी और सुरक्षित रहा जा सकता है। मौजूदा दौर में हादसे बहुत ज्यादा हो रहे है। जिसका बचाव यातायात के सही नियमों के पालन से ही किया जा सकता है। सरकार भी यही प्रयास कर रही है। यातायात निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। दाएं बाएं देखकर जेबरा क्रॉसिंग से रोड क्रॉस करना चाहिए। साथ ही सभी को सड़क पर बायें चलें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर सुरक्षित यात्रा करें। इस मौके पर संस्थान की तरफ से सभी बच्चों को जूस एवं शैंपू वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यासागर सिंह ने किया। इस दौरान लवकुश सिंह, डॉ विकास सिंह, रचना यादव, सुशील पांडेय, सरला देवी, सोनू गौतम, दीपा देवी, ममता देवी, रंजना चंदेल, गरिमा सिंह, गीतांजलि देवी, सियाराम सिंह, प्रियंका द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : अयोध्या का डंका, 15 दिन में पांच कीर्तिमान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0