ट्रैफिक पुलिस ने लू की चपेट में आये बाइक सवार की मदद की
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे...
चित्रकूट। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मानिकपुर से मोटरसाइकिल द्वारा कर्वी जा रहे द्वारिकापुरी कर्वी निवासी सर्वेश कुमार की कालूपुर के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण वह सड़क पर लड़खड़ाने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति का शरीर कांप रहा था और वह बेहद कमजोर महसूस कर रहा था।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस कर्मी अजय यादव मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल ग्लूकोज पानी में घोलकर पिलाया। साथ ही उसे कुछ देर आराम करने और धूप में यात्रा न करने की सलाह दी गई।
इस दौरान यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम यादव अपने हमराह चंद्रवीर के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों की तत्परता से व्यक्ति की हालत में सुधार हुआ। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मानवता का परिचय देते हुये पीड़ित की जान बचाई। स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने ट्राफिक पुलिस अजय यादव के सेवाभाव की मुक्त कंठ से सराहना की है ।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान दोपहर के समय अनावश्यक यात्रा करने से बचें। यदि जरूरी हो तो पर्याप्त पानी पीकर ही घर से निकलें और शरीर में कमजोरी, चक्कर या घबराहट महसूस होने पर तुरंत छांव में आराम करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
