रामघाट मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

अगहन मास की अमावस्या पर्व में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामदनाथ...

Dec 2, 2024 - 11:30
Dec 2, 2024 - 11:33
 0  8
रामघाट मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

अगहनी अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़े आस्थावान

चित्रकूट। अगहन मास की अमावस्या पर्व में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ क्षेत्रों के मंदिरों में दर्शन किये।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस कार्यक्रम संपन्न

रविवार को अमावस्या पर्व में श्रद्धालु सुबह से ही बड़ी संख्या में रामघाट पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ के दर्शन कर रबी की फसल में अच्छी पैदावार होने की कामना की। कामतानाथ के दरबार में मत्था टेक कामदगिरि की परिकमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसूइया आश्रम, भरतकूप तीर्थ स्थान के दर्शन किये। मेला क्षेत्र कई स्थान पर समाज सेवियों ने हलुआ पूड़ी का प्रसाद का वितरण किया। बरहा के हनुमान मंदिर आचार्य विपिन विराट, भरत मंदिर दिव्य जीवनदास व हनुमान धारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी गई। ट्रेन के इंतजार में श्रद्धालु प्लेटफार्म पर ही सोते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। श्रद्धालुओं को नदी में डूबने से बचाने के लिए गोताखोर व नाव लगाई गई। मेला क्षेत्र में पुलिस अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

यह भी पढ़े : उप्र में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0