शिक्षक संघ ने तालाब फूटने से प्रभावित परिवारों को बांटी राहत किट

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पूरे जनपद मे बाढ अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को राशन किट व आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है...

Sep 9, 2026 - 13:15
Sep 9, 2026 - 13:15
 0  2
शिक्षक संघ ने तालाब फूटने से प्रभावित परिवारों को बांटी राहत किट

चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पूरे जनपद मे बाढ अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को राशन किट व आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम मऊ राम ऋषि रमन ने संगठन को अवगत कराया कि मऊ क्षेत्र के सिकरौं गांव मे तालाब फूटने से पानी भर गया। गांव वालों और प्रशासन के सहयोग से रात्रि मे ही राहत अभियान चलाने के कारण किसी की जनहानि तो नहीं हुयी किंतु 50 घरों का राशन और दैनिक उपयोग अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गयी है। जिन्हे तात्कालिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है। इस पर ब्लाक इकाई मऊ ने प्राथमिक विद्यालय सिकरौं मे राशन वितरण कैम्प लगाया। एसडीएम, विधायक मानिकपुर प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी और खण्ड शिक्षाधिकारी मऊ की उपस्थिति मे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी को राशन किट वितरण कराया गया। सखौंहा गांव मे राजकुमार का घर अतिवृष्टि से दैनिक उपयोग की सामाग्री सहित जमींदोज हो गया और वह परिवार सहित दूसरे के घर मे रह रहे हैं। उनको भी संगठन की तरफ से 21 हजार रुपये आर्थिक सहयोग दिया गया। उत्त्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए शिक्षक सदैव तत्पर रहेगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0