परीक्षार्थियों को सतर्क करतीं रहीं थानाध्यक्ष

जीआरपी थानाध्यक्ष कर्वी शालिनी सिंह भदौरिया मय पुलिस फोर्स के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आने जाने वाले परीक्षार्थियों...

Jun 10, 2026 - 11:12
Jun 10, 2026 - 11:14
 0  2
परीक्षार्थियों को सतर्क करतीं रहीं थानाध्यक्ष

चित्रकूट। जीआरपी थानाध्यक्ष कर्वी शालिनी सिंह भदौरिया मय पुलिस फोर्स के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आने जाने वाले परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थान पर रवाना कराया। प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेंकिंग की गयी। रेलगाड़ी के इंतजार में इधर उधर घूम रहे अभ्यर्थियों को थानाध्यक्ष सही जगह पर बैठने, रेलवे पटरी तरफ न आने आदि सावधानी के लिए सतर्क करती रहीं। ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। गर्मी को देखते हुए थानाध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को समय-समय पर पानी पीने की सलाह दी। कहा कि स्टेशन परिसर में किसी प्रकार की असुविधा होने पर उन्हें सूचित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0