सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट

मंदाकिनी नदी में उफान और मूसलाधार बारिश से प्रभावित जिले के बाढ़ग्रस्त गांवों में सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक की संयुक्त टीम...

Sep 14, 2026 - 10:15
Sep 14, 2026 - 10:16
 0  2
सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक ने बांटे राहत किट

पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाना ही मानव धर्म: डॉ संतोष मिश्रा

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में उफान और मूसलाधार बारिश से प्रभावित जिले के बाढ़ग्रस्त गांवों में सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक की संयुक्त टीम ने राहत अभियान चलाकर जरूरतमंद परिवारों को राहत किट वितरित की। टीम ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की स्थिति जानी और खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं।

राहत टीम ने कलवारा बुजुर्ग, कलवारा खुर्द, अरछा बरेठी, केवटन पुरवा, खेरिया, ब्योहरा समेत कई दूरस्थ गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री बांटी। बाढ़ के कारण जिन इलाकों में राहत पहुंचाना मुश्किल था, वहां भी टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुंचाई। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास महाराज, निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकार दास महाराज, निर्मोही अखाड़ा के अधिकारी दीनदयाल दास, मुन्ना महाराज, खाकी अखाड़ा  के महंत रामजन्म दास महाराज, डॉ संतोष मिश्रा सहित संतों ने राहत किट से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महंत दिव्यजीवन दास महाराज ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक के राहत अभियान की सराहना की। राहत सामग्री वितरण अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भगवान कामतानाथ सबको यह शक्ति प्रदान करते रहें और यह सेवा कार्य होता रहे। कोटक महिंद्रा बैंक के रीजनल मैनेजर रितेश पांडेय, ई सेवा इंटरनेशनल के अंकित मलिक और उनकी पूरी टीम ने सेवा कार्य में सहभाग किया। समाजसेवी शंकर यादव ने कहा कि मंदाकिनी की बाढ़ से उनका गांव अरछा बरेठी बेहद प्रभावित हुआ। यहां के बाढ़ पीड़ितों को दोनों संस्थाओं ने मिलकर राहत किट बांटकर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। राहत अभियान में मनोज बैंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर रावत सहित स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए प्रशासन से आवास और भविष्य में बाढ़ से बचाव के लिए ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0