सेवा भारती ने 151 कन्याओं का किया पूजन, बांटे फल
सेवा भारती जिला इकाई ने शिवरामपुर रोड सीतापुर बाणगंगा सरोवर के सामने बने आश्रम में कन्या पूजन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया...
चित्रकूट। सेवा भारती जिला इकाई ने शिवरामपुर रोड सीतापुर बाणगंगा सरोवर के सामने बने आश्रम में कन्या पूजन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 151 कन्याओं का रोली एवं चंदन से तिलक लगाकर पूजन किया गया। भोजन के उपरांत सभी कन्याओं को फल और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। समाज में समरसता, संस्कार और नारी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समय-समय पर संस्था द्वारा तमाम प्रकल्पों के साथ ऐसे सेवा कार्य भी आयोजित किए जाते हैं। जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सनातनियों में जागरूकता समरसता एवं अनेकों प्रकार के सामाजिक कुरीतियां, भेदभाव में विराम लगाने के लिए कार्यक्रम वर्ष भर चलाए जाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के जिला कोषाध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी, जिला स्वावलंबन प्रमुख शिवकुमार एवं स्थानीय ग्रामवासी, महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
