सेवा भारती ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
सेवा भारती द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को शिरोधार्य करते हुए 29 तारीख से लगातार चित्रकूट में आई दैवीय आपदा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रयासरत है...
चित्रकूट। सेवा भारती द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को शिरोधार्य करते हुए 29 तारीख से लगातार चित्रकूट में आई दैवीय आपदा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में मानिकपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवो सकरौहा, चमरौहां ऊंचाडीह चुरेह केसरुवा, ऐलहा बढैया में बाढ़ से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को अब तक लगभग सभी क्षेत्र में अति आवश्यक सामग्री चटाई, दरी, चद्दर, तिरपाल, बच्चों बुजुर्गों के लिए कपड़े, महिलाओं के लिए सलवार सूट, साड़ियां एवं खाद्यान्न सामग्री में आटा, दाल, चावल, शक्कर, नमक, तेल, मसाला ,सोयाबीन बड़ी, बिस्किट, लाई आदि विपरीत किया गया। सभी से अपील है कि अपनी क्षमता के अनुसार भोजन, कपड़े, दवाइयां या आर्थिक सहयोग देकर उनकी सहायता कर सकते हैं। सेवा भारती की जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सेवा भारती निरंतर शोषित वंचित पिछड़ों जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर्य है। अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने कहा कि सेवा भारती पूरे जनपद में विगत कई वर्षों से ऐसे पुनीत कर कर रही है। इसके पहले भी अधिक ठंड पर मानिकपुर में गांव में जाकर कपड़े स्वेटर कंबल आदि वितरित कर चुके हैं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी, गोविंद निषाद, सचिन पाठक आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
