सदर एसडीएम अजय यादव ने किया कार्यभार ग्रहण, सुनी समस्याएं
शासन द्वारा 2025 में जनपद में उप जिलाधिकारी के पद पर आये अजय कुमार यादव को कर्मठता और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुये शासन की मंशानुरूप...
कहा, शासन की प्राथमिकता योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस
चित्रकूट। शासन द्वारा 2025 में जनपद में उप जिलाधिकारी के पद पर आये अजय कुमार यादव को कर्मठता और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुये शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सदर एसडीएम का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश का अनुपालन करते हुये उन्होंने सदर एसडीएम का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण के बाद अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, लेखपालो की मीटिंग करके आवश्यक जानकारी ली और कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों व योजनाओं को सुचारू रूप से सम्पादित करना है इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिये। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के मूल निवासी अजय यादव को कई जगह प्रशासनिक कार्य करने का अवसर मिला। जनपद चित्रकूट में वह अप्रैल 2025 में आये थे तब से वह डूडा चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद और चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में काम देख रहे थे। चित्रकूट धार्मिक नगरी है यहां विकास की असीम सम्भावनायें हैं, काफी विकास कार्य जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में चल रहें हैं अब प्रशासनिक दक्षता के हिसाब से और भी मुश्तैदी के साथ काम किया जायेगा। जनपद का सांस्कृतिक और भौगोलिक विकास प्रगति पर है, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में विशेष फोकस रहेगा, जनता की समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिदिन 10 से 12 सुनवाई कार्यालय में की जायेगी, जनता की समस्याओं का संतोष जनक निस्तारण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने लेखपालों से कहा है कि जनता के साथ ऐसा कार्य व्यवहार करें कि यह धारणा परिवर्तित हो कि लेखपाल काम नहीं करते, जो होने वाले नियमानुसार कार्य है उन्हें तत्काल किया जाये कोई भी कार्य पेण्डिंग न करें ताकि जनता के बीच प्रशासन और शासन की छबि अच्छी बने, भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जायेगा, शहर के चहुंमुखी विकास और सौन्दर्गीकरण के कार्य को भी प्राथमिकता से किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
