शोभा सिंह पुरवा में रोड लाइट लगने से लोगों में खुशी
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के वार्ड संख्या 21 शास्त्री नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती शोभा सिंह का पुरवा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है...
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के वार्ड संख्या 21 शास्त्री नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती शोभा सिंह का पुरवा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। बस्ती में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा विद्युतीकरण कराने के बाद अब रोड लाइटें लगाए जाने से क्षेत्र में रोशनी फैल गई है। लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोगों ने इस कार्य पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है।
वार्ड के सभासद शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जलभराव की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कराया गया। इसके बाद बस्ती में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया गया और अब लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड लाइटें लगवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन पहले शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पाइप लाइन भी बिछवाई गई है। जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। उनका कहना है कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और गरीब एवं पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने सभासद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी बस्ती में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। पहले जलभराव, अंधेरा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहता था, लेकिन अब सड़क पर लगी रोड लाइटों से पूरा मोहल्ला रोशन हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
