वाल्मीकि जयंती पर तुलसीदास आश्रम राजापुर, वाल्मीकि आश्रम लालापुर में होंगे धार्मिक आयोजन
प्रदेश के सभी 75 जिलों में सैकड़ों महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन...
जिले में गूंजेगा रामायण पाठ
चित्रकूट। प्रदेश के सभी 75 जिलों में सैकड़ों महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है।
इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में वृहद कार्यक्रम होंगें। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि योगी सरकार के निर्देशानुसार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में जिला प्रशासन की ओर से वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रामलीला का मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक भजन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा तमसा गंगा नदी जिसे वाल्मीकि नदी भी कहा जाता है के घाट पर वाल्मीकि आरती होगी। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्दालु शामिल होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
