चौरा गांव में 30 व्यक्तियों को वितरित की गई राहत राशन किट
डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल द्वारा तहसील राजापुर के विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम चौरा...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल द्वारा तहसील राजापुर के विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम चौरा में बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान करीब 30 व्यक्तियों को राशन किट वितरित की गई। अधिकारियों द्वारा ग्राम चौरा में बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक पर्याप्त मात्रा में भोजन एवं पेयजल तत्काल पहुंचाया जाए तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का निरंतर ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी, उप जिलाधिकारी राजापुर, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
