समाज को जोड़ती है रामकथा : भारती

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान प्रयागराज शाखा के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। मंगल कलश यात्रा...

Jun 27, 2025 - 10:53
Jun 27, 2025 - 10:54
 0  8
समाज को जोड़ती है रामकथा : भारती

कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

चित्रकूट। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान प्रयागराज शाखा के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। मंगल कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का समापन श्रीधर धाम में किया गया। कथावाचिका साध्वी सुश्री दीपिका भारती ने कथा के पहले दिन श्रीराम जन्म से लेकर बाललीला तक की गाथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को जोड़ती है। नई पीढ़ी को दिशा देती है और आज जब आस्था को व्यावसायिकता में उलझता देख रहे हैं ऐसे आयोजनों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। आयोजन स्थल को आकर्षक झांकियों, राम दरबार की सजावट, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए तुलसीदास सोसाइटी के स्वयंसेवक हर जगह सक्रिय हैं। इस बार एक खास बात यह भी है कि कथा को डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी प्रसारित किया जा रहा है। कथा स्थल पर लगे पोस्टर, सेल्फी प्वाइंट, स्वच्छता संदेश जन जागरूकता फैला रहे हैं। कथा के समापन पर भंडारा और हवन यज्ञ का आयोजन भी होगा। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तीसरे दिन विद्वानो ने रखे विचार, प्रस्तुत किए शोध पत्र

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0