30 वर्षों बाद सजा रैकवार समाज का मेला, कार्यकारिणी गठित

जनपद के लालापुर स्थित बाल्मीकि आश्रम में रैकवार समाज का ऐतिहासिक मेला उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। करीब तीन दशकों के लंबे अंतराल के...

Mar 31, 2026 - 10:33
Mar 31, 2026 - 10:34
 0  1
30 वर्षों बाद सजा रैकवार समाज का मेला, कार्यकारिणी गठित

चित्रकूट। जनपद के लालापुर स्थित बाल्मीकि आश्रम में रैकवार समाज का ऐतिहासिक मेला उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। करीब तीन दशकों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस मेले ने समाज में नई ऊर्जा और एकता का संचार किया। मेला प्रभारी मुन्ना लाल रैकवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आश्रम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस स्थल की स्थापना लगभग 60 वर्ष पूर्व समाज के पूर्वजों द्वारा की गई थी और लगभग 40 वर्ष पहले तक यहां नियमित रूप से भव्य मेले का आयोजन होता रहा है। किन्हीं कारणों से प्रबंधन कार्यकारिणी के निष्क्रिय होने से पिछले 30 वर्षों से यह परंपरा ठप पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और प्रयासों से इस परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है।

मुख्य वक्ता सीताराम रैकवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आश्रम के सर्वांगीण विकास, भूमि के सीमांकन एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक सशक्त और सक्रिय प्रबंधन समिति के गठन पर बल दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से एडहॉक प्रबंधन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जागेश्वर रैकवार फौजी अध्यक्ष, छविलाल रैकवार उपाध्यक्ष, मुन्नालाल रैकवार महासचिव, उमेशचंद्र कश्यप कोषाध्यक्ष, सीताराम कश्यप विशेष सलाहकार, उमेश कुमार रैकवार कानूनी सलाहकार, ओम प्रकाश रैकवार संगठन मंत्री, अमित कुमार कश्यप प्रचार मंत्री, बुल्लू रैकवार को आश्रम प्रबंधक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त 11 सदस्यों का भी मनोनयन हुआ। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने एकजुट होकर आश्रम के विकास, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा भविष्य में मेले को और भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0