चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी, महोबा ने प्राप्त किया 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि - नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह फरवरी...

Mar 4, 2025 - 16:33
Mar 4, 2025 - 16:35
 0  8
चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी, महोबा ने प्राप्त किया 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि - नितिन अग्रवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह फरवरी, 2025 तक कुल 43,322.87 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया है। जो गत वर्ष के अलोच्य अवधि की प्राप्तियों रुपये 41,224.16 करोड़ के सापेक्ष रुपये 2098.71 करोड़ रुपये अधिक है। फरवरी माह में जनपद चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा में सराहनीय कार्य हुआ है, इन जनपदों में 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि प्राप्त हुई है।

आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि ने माह फरवरी, 2025 में 5422.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया हैं, जबकि इस माह के लिए पांच हजार करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित था। इस प्रकार आबकारी विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 108.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि प्रभावी प्रवर्तन कार्य एवं निरन्तर पर्यवेक्षण के माध्यम से प्राप्त की गई हैं। माह फरवरी में कुल 80243 छापे मारे गए, जिनमें 10425 अभियोग दर्ज किये गये और 335373 लीटर अवैध शराब पकडी गयी। शराब तस्करी में लिप्त सात वाहन जब्त किये गये और 1676 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके, उनमें से 321 व्यक्तियों को जेल भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0