मूर्ति विसर्जन के दौरान सतर्क और मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी : एडीजी
मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण...
विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
चित्रकूट। मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण द्वारा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मूर्ति विसर्जन स्थल बुईयाबाई तालाब, सीतापुर, बनकट तालाब एवं दुर्गा तालाब का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें तालाब के अत्यधिक गहरे पानी में न जाने के लिए जागरूक करने तथा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिससे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह, प्रभारी यातायात हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अभयराज सिंह उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
