चित्रकूट : अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा
भरतकूप थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक मनोज पाल के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति पर...
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या की साजिश का आरोप, चार अभियुक्त गिरफ्तार
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक मनोज पाल के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति पर कब्जे के विवाद को लेकर मनोज पाल की हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना भरतकूप पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त 2026 को गोड़ा मोड़ रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पाल, अनिल पाल, रोहित साहू और राजू पाल शामिल हैं।
सीसीटीवी और मोबाइल से खुला राज
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को मनोज पाल ई-रिक्शा लेकर कर्वी गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका ई-रिक्शा चौहान ढाबा के पास सड़क किनारे मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग मनोज को जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए थे।
शिकायत के आधार पर भरतकूप थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वाहन के नंबर, मोबाइल नंबर और गवाहों की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
संपत्ति को लेकर साजिश का आरोप
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी हिमांशु पाल ने कथित तौर पर बताया कि उसके बाबा देवीचरन के नाम बांदा के जसपुरा क्षेत्र में जमीन और हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में मकान थे। पुलिस का दावा है कि भरुआ सुमेरपुर स्थित साझेदारी वाले मकान पर कब्जे के इरादे से मनोज पाल की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त आई-20 कार संख्या UP 32 LM 7797 और 2,400 रुपये बरामद किए हैं। वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 238, 61(1), 103(1) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना भरतकूप पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
