वन विभाग द्वारा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया
जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी चित्रकूट के दिशा निर्देशन में जिला गंगा समिति एवं वन प्रभाग चित्रकूट द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान...
जिला गंगा समिति ने कराई थी प्रतियोगिता
चित्रकूट। जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी चित्रकूट के दिशा निर्देशन में जिला गंगा समिति एवं वन प्रभाग चित्रकूट द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान (विशेष अभियान) एवं सेवा संकल्प अभियान अर्न्तगत कम्पोजिट विद्यालय बनकट में आदतों से बदलेगी नदियों की पहचान आओं मिलकर दे नादियों को जीवनदान हेतु मिलान चित्र मिलान प्रतियोगिता एवं संवाद गतिविधियॉ सम्पन्न हुयी।
इस अवसर गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे द्वारा बच्चों को नदी मे प्लास्टिक पोलीथीन, कूड़ा कचरा न फेकने एवं घाट सफाई बनाये रखने हेतु अपील की तथा कहा कि आप अपने पडोस व परिवार को भी नदी संरक्षण में जागरूक करें ताकि हमारी नदियॉ स्वच्छ सुंदर और जीवन दायिनी बन सके कहा कि जन सहभागिता से ही इस पुनीत लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।
इस मौके पर आयोजित चित्र मिलान प्रतियोगिता छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें रविकान्त प्रथम स्थान तथा कु.अकांक्षा देवी द्वितीय स्थान व कु.दीपाली तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के श्रीमती मनोज यादव प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके विद्यालय के श्रीमती जय देवी एवं अमर मिश्र, कप्तान सिंह अध्यापक आदि तथा 67 छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
