रामघाट क्षेत्र का आईजी पीएसी ने किया निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग धर्मवीर सिंह ने जनपद के ’रामघाट क्षेत्र’ का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर एसपी पीयूषकांत राय...
पीएसी व फ्लड कंपनी को दिए सतर्क रहने के निर्देश
चित्रकूट। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग धर्मवीर सिंह ने जनपद के ’रामघाट क्षेत्र’ का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर एसपी पीयूषकांत राय’ उपस्थित रहे। भाद्रपद अमावस्या मेले के अवसर पर मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन के लिए आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए पीएसी एवं फ्लड कम्पनी की तैनाती की गयी है।
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी ने रामघाट पर तैनात पीएसी बल एवं फ्लड पीएसी कम्पनी के जवानों की ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया। ड्यूटी रजिस्टर देखा। घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता, लाइफ जैकेट, ट्यूब एवं अन्य राहत बचाव उपकरणों की उपलब्धता को चेक किया। मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं लाउड हेलर सिस्टम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार के निर्देश दिए। स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाकर श्रद्धालुओं को बारी-बारी से सुरक्षित स्नान कराया जाये। गहरे पानी में जाने से रोकें। कहा कि फ्लड कम्पनी के जवान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने को तत्पर रहें। अफवाहों पर सतर्क दृष्टि तथा मेले में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भ्रमण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, पीएसी, फ्लड कम्पनी के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
