कैम्प लगाकर वेंडरों को वितरित करें ऋण : एडीएम

डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेण्डर्स को योजना के लाभ से जोडने के लिए एडीएम न्यायिक...

Jul 22, 2026 - 10:24
Jul 22, 2026 - 10:25
 0  3
कैम्प लगाकर वेंडरों को वितरित करें ऋण : एडीएम

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेण्डर्स को योजना के लाभ से जोडने के लिए एडीएम न्यायिक परियोजना निदेशक डूडा अरुण कुमार की अध्यक्षता में समस्त अधिषासी अधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक ने अधिशासी अधिकारियों को सीमा विस्तारित क्षेत्र, सब्जी एवं फल मण्डी में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक वेण्डर्स का चयन करते हुये प्रथम चरण के ऋण के लिए आनलाइन आवेदन कराने तथा समस्त शाखा प्रबन्धकों को नगर निकायों द्वारा कराये गये आनलाइन आवेदनों को ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरित कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक सहित शहर मिशन प्रबन्धक, सामुदायिक आयोजक डूडा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0