चित्रकूट : प्रभु राम की प्राणप्रतिष्ठा अवसर पर रघुवीर मन्दिर में सुबह से ही भजन कीर्तन की रही धूम

परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में अयोध्या में...

Jan 22, 2024 - 07:47
Jan 22, 2024 - 07:51
 0  2
चित्रकूट : प्रभु राम की प्राणप्रतिष्ठा अवसर पर रघुवीर मन्दिर में सुबह से ही भजन कीर्तन की रही धूम

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का दिखाया गया लाइव प्रसारण

चित्रकूट,
परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पद अयोध्या की पर  मंदिर को  फूल मालाओं और लाइट से विधिवत सजाया गया है, आज  सुबह से भजन कीर्तन, मानस पाठ की धूम रही।

इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन ने बतलाया कि, हम सभी के लिए यह स्वर्णिम युग है प्रभु श्री आज 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद विराजमान हो रहे है। इस  ऐतिहासिक क्षण के  हम सभी  साक्षी बने हैं। इस दिव्य अनुभूति को बड़े ही  हर्षोल्लासपूर्वक सभी देश वासी  मना रहे है। साथ ही सदगुरू महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन ने बताया कि आज प्रतिष्ठा के दिन आज प्रातः से ही  मन्दिर परिसर में सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ जारी है और प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंगल बधाई गीतों का गायन, महिलाओं द्वारा प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में नृत्य और घंटे-घड़ियाल वेदमंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य भगवान का पूजन एवं अभिषेक किया गया और साधु संतो पर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही  छप्पन भोग का अन्नकूट महाप्रसाद का भोग लगाया गया। 

साथ ही अयोध्या के रामलला की प्रतिष्ठा का जीवन्त प्रसारण भी सभी को स्क्रीन में दिखाया गया। इसके बाद वृहद भण्डारे का आयोजन एवं सायंकाल किया गया। और शाम को  दीपोत्सव से भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट को अयोध्या की भांति सजाया जायेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0