ब्लाक इकाई मऊ के निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मऊ का त्रैवार्षिक निर्वाचन बीआरसी मऊ के सभागार में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के लिए जिला कार्यसमिति नामित चुनाव अधिकारी...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मऊ का त्रैवार्षिक निर्वाचन बीआरसी मऊ के सभागार में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के लिए जिला कार्यसमिति नामित चुनाव अधिकारी देव कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकूट एवं हरि शंकर त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, जिला मंत्री नारायण सिंह मौजूद रहे। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर वीरभान सिंह, ब्लॉक मंत्री दिलीप शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदेन्दु शुक्ला, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता अजय सिंह, तबस्सुम उपाध्यक्ष, प्रचार मंत्री इन्दू सिंह, अंकेश सिंह मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र यादव संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी, मंत्री अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लॉक संघर्ष समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी देवी भार्गव बनीं। इस मौके पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संकल्प पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारियो को जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
