जेआरएचआरयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो आर एन त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो राम नारायण त्रिपाठी ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है...
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो राम नारायण त्रिपाठी ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर कुलाधिपति के निजी सचिव रमापति मिश्र, कुलसचिव मधुरेन्द्र पर्वत तथा वित्त अधिकारी रमेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत विवि सभी संकायाध्यक्षों, कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के कल्याण तथा उच्च शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ व सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित सभी अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए नए कुलपति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
