तीमारदारों के विश्राम को सीएचसी पहाड़ी में बनेगा नेता जी मुलायम सिंह यादव विश्राम हाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में मंगलवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधायक निधि योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 से 16.62 लाख...
सदर विधायक ने निधि से दी धनराशि, पंचायत सचिवालयो में लगवाए आफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट
चित्रकूट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में मंगलवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधायक निधि योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 से 16.62 लाख रुपये की लागत से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को रुकने एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्व मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी के नाम पर विश्राम हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास, भूमि पूजन किया। इस विश्राम हाल के निर्माण से दूरदराज के सैकड़ों गांवों से आने वाले मरीजों के परिजनों को अस्पताल परिसर में रात्रि विश्राम एवं ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी प्राथमिकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में बनने वाला यह विश्राम हाल जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी स्व मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके नाम पर बनने वाला यह विश्राम हाल जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। साथ ही ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम पंचायत कुचारम, पिलखिनी एवं दरसेडा के सचिवालय भवन में पांच किलोवॉट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई। विधायक ने कहा कि सोलर पावर प्लांट की स्थापना से सचिवालय भवन की विद्युत आवश्यकताओं को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने में मदद मिलेगी। ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी आवश्यक विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुचारम प्रतिभा देवी वर्मा, ग्राम प्रधान पिलखिनी रामआसरे यादव, ग्राम प्रधान दरसेडा रामरूप यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजाबाबू यादव, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा कुलदीप यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सत्यम यादव, छोटू यादव, राहुल सोनी, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक अनिल प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
