शीघ्र संचालित हों विश्वविद्यालय में आधुनिक पाठ्यक्रम : कुलाधिपति

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति जगद्गुरु...

Dec 4, 2024 - 11:21
Dec 4, 2024 - 11:22
 0  7
शीघ्र संचालित हों विश्वविद्यालय में आधुनिक पाठ्यक्रम : कुलाधिपति

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि सबसे पहले दिव्यांग छात्रों के लिए एशिया की प्रथम विश्वविद्यालय की स्थापना 26 जुलाई 2006 को उन्होंने किया। दिव्यांग छात्रों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए यह संकल्प लिया था। सब दिव्यांग उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के विभिन क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाएं।

यह भी पढ़े : बाँदा : युवक लापता, बहन की शादी पर संकट, सवर्ण आर्मी ने बढ़ाया मदद का हाथ  

उन्होने कहा कि इस विवि को राज्य विश्वविद्यालय होने पर सभी विद्यार्थियों को उच्च शैक्षणिक गतिविधियों जल्द ही मिलेगी। कुलपति को निर्देश दिए कि शीघ्र जो भी आधुनिक पाठयक्रम संचालित नहीं हो रहें हैं उनका संचालन किया जाएं। जिसके अंतर्गत आने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा और संस्कार भी दिया जाएं। इस अवसर पर कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय एवं अवधेश प्रताप सिंह रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजकुमार ने भी संबोधित किया। कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विवि के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कुलाधिपति ने आनंद मेले के उद्घाटन के साथ किया। आनंद मेला का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया था। संचालन डा गोपाल मिश्र ने किया।

यह भी पढ़े : महाकुम्भ : 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0