शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन के मुद्दो पर भेजा ज्ञापन

सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, गुरु प्रकाश शुक्ला, शिवकुमार ने जनहित की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री...

Mar 26, 2026 - 10:39
Mar 26, 2026 - 10:39
 0  4
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन के मुद्दो पर भेजा ज्ञापन

सेवा भारती ने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेज उठाई मांग

चित्रकूट। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, गुरु प्रकाश शुक्ला, शिवकुमार ने जनहित की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग पुस्तकालय के लिए अतिरिक्त हाल निर्माण के साथ ही लगभग 37 वर्षों से उपेक्षित गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ीपुलिया में एमएससी, एम कॉम के विषयों के संचालन के लिए शीघ्र कार्यवाही, राजकीय बालिका महाविद्यालय का अति शीघ्र संचालन, दशकों से उपेक्षित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर के लिए भवन निर्माण, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एवं एग्रीकल्चर महाविद्यालय निर्माण, राजकीय पॉलिटेक्निक मानिकपुर की बाउंड्रीवॉल एवं सड़क निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय में हार्ट एवं न्यूरो स्पेशलिस्ट की शीघ्र नियुक्ति, आयुष विभाग में दावावों एवं नियमित संचालन, यूनिट की स्थापना, दो सौ बिस्तर के अस्पताल का संपूर्ण सुविधाओं के साथ शीघ्र संचालन, बरगढ़ में बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहीत कर कोई नई निर्माण इकाई की स्थापना, डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण, पर्यटन के सभी तीर्थों के दर्शन के लिए सिटी बस के संचालन, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संचालित टैक्सियों की बाध्यता समाप्त करने और अनैतिक रूप से चल रहे टैक्सी यूनियनों को समाप्त करने की कार्यवाही, रामघाट और परिक्रमा मार्ग में दो पहिया वाहनों आवारा जानवरों और गंदगी फैलाने वाली वस्तुओं साबुन शैंपू पान गुटका सिगरेट मसाला को पूर्णतः प्रतिबंध के साथ जुर्माने का भी प्रावधान, परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सामान लगाकर किए गए अतिक्रमण पर पूर्ण प्रतिबंध, चित्रकूट डिपो की बसों का अतिशीघ्र संचालन, चित्रकूट से लखनऊ, चित्रकूट से दिल्ली, चित्रकूट से जबलपुर, चित्रकूट से बनारस, चित्रकूट से भोपाल, जैसे शहरों के लिए नई बसों एवं ट्रेनों के संचालन की कार्यवाही, गरीब रथ और दुर्ग को नियमित करने एवं इंटरसिटी को लखनऊ तक बढ़ाए जाने की कार्यवाही, मंदाकिनी नदी को अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्त करना, कुआं तालाबों बावड़ियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके सुन्द्रीकरण, बेड़ी पुलिया से यूपीटी एवं चितरा रोड बॉर्डर तक, यूपीटी से शिवरामपुर रोड लैना बाबा तक पेयजल व्यवस्था को अतिशीघ्र कराए जाने की कार्यवाही, मंदाकिनी नदी की सिल्ट सफाई एवं बंधुइन में नए फाटक युक्त डैम का निर्माण आदि अति आवश्यक जनहित कार्यों को यथोचित शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0