नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाएं, वसूली में लाएं तेजी : एडीएम
एडीएम न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार द्वारा नगर विकास एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न...
समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
चित्रकूट। एडीएम न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार द्वारा नगर विकास एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर संयुक्त समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव, अधिशासी अधिकारी मानिकपुर भारत सिंह, एलवीसी जग्गीलाल, डीपीएम शिवा कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर रामकुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नगर क्षेत्र के भवनों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार कुल 11,162 भवन पालिका अभिलेखों में दर्ज हैं। जिनमें 10,957 आवासीय, 69 शासकीय एवं 136 व्यावसायिक भवन शामिल हैं। समीक्षा के दौरान यूजर चार्ज को टैक्स के साथ अनिवार्य रूप से वसूलने के निर्देश दिए गए। पॉलिथीन प्रतिबंध एवं स्वच्छता अभियान को सख्ती से लागू करते हुए उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री नगरीय जन योजना, राज्य वित्त आयोग, बंधन योजना तथा पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त कर वसूली में सुधार लाने, पॉलिथीन अभियान को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। एडीएम न्यायिक ने कहा कि जन सहभागिता बढ़ाते हुए स्वच्छ एवं विकसित नगर के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
