एमएलसी चुनाव : डीएम-एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन का मतदान शुक्रवार को जनपद में...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन का मतदान शुक्रवार को जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मतदान को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने मतदान केन्द्र चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी, विकास खण्ड मानिकपुर, विकास खण्ड पहाड़ी, विकास खण्ड मऊ, विकास खण्ड राजापुर रामनगर, नगर पंचायत राजापुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस बल एवं मतदान कार्मिकों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, मतदान केन्द्र के सौ मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
