एमएलसी मतदान आज, पोलिंग पार्टियां निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना
झांसी-प्रयागराज खंड एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए गुरुवार को जिले के 11,391 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे...
चित्रकूट। झांसी-प्रयागराज खंड एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए गुरुवार को जिले के 11,391 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना की गईं। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह मतदान केंद्रों पर 13 बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर के अनुसार, मतदान केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, रामनगर और नगर पंचायत कार्यालय राजापुर में बनाए गए हैं। इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अशोक कुमार राठौर और सपा के मान सिंह यादव प्रमुख प्रत्याशी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
