विधिक सेवा प्राधिकरण मुहैया कराता है निःशुल्क कानूनी सहायता : सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी व प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड...
जिला कारागार का किया निरीक्षण
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी व प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंशुमान यादव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। जहां अनुरक्षित समस्त पंजिकाओं को देखा। प्रविष्टियां नियमानुसार अंकित मिलीं। पैरालीगल वालेण्टियर्स को निर्देशित किया गया कि यदि कोई बन्दी अपने मुकदमें की पैरवी के लिए व्यक्तिगत अधिवक्ता करने में अक्षम है तो पत्राचार करते हुये अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से बन्दी के मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता प्राप्त करा सकते हैं। इसी क्रम में जिला कारागार में बन्दियों के मध्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव द्वारा बताया गया कि प्राधिकरण जरूरतमन्द लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है। बताया गया कि ऐसे बन्दी जिनकी अपीलें उच्च न्यायालय में दाखिल करने में कोई कानूनी समस्या आती है तो वे अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन देकक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर बाल अपचारियों के अधिकारों के बारे में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया। इसी क्रम में संयुक्त रूप से महिला बैरक, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। महिला बन्दियों से समस्याओं के बारें जानकारी प्राप्त की गयी। पाकाशाला में तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। जेल अधीक्षक से कहा कि जेल मैनुअल में दी गयी व्यवस्था के अनुसार ही बन्दियों को भोजन देना सुनिश्चित करें। जेल चिकित्सालय में उपलब्ध पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा उपलब्ध दवाईयों के भण्डारण के बारे में स्टाक रजिस्टर से मिलान किये जाने पर उपलब्ध दवायें पर्याप्त मात्रा में पायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुश कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार, डिप्टी जेलर गुलाब सिंह, योगेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह व स्वाती तिवारी सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
