पीएम सूर्यघर और सीएम युवा योजना लक्ष्य प्राप्ति को चलाएं अभियान : एलडीएम
अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) कार्यालय में बुधवार को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा...
बैठक अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
चित्रकूट। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) कार्यालय में बुधवार को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, पीएम सूर्यघर योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के स्वीकृत, वितरण में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति में आ रहे विलंब को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। बैंकों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से लंबित पड़े आवेदनों की तत्काल जांच कर स्वीकृति एवं ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। अक्टूबर माह के लक्ष्य पूर्ति के लिए अभियान चलाएं। पीएम सूर्यघर एवं सीएम युवा के लक्ष्य को माह के शेष बचे तीन दिनों में अभियान चलाकर पूरा करें। बैठक में बैठक में एसबीआई कर्वी के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार, आरएसीसी बांदा के मुख्य प्रबंधक पीयूष वर्मा, बीओबी कर्वी के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार, इंडियन बैंक के बरगढ़ शाखा से विकास श्रीवास्तव, सरधुआ शाखा से उदयन बनर्जी आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। जिससे जिले का प्रदर्शन संतोषजनक स्तर पर पहुँच सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
