गहोई वैश्य समाज मनाएगा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती

गहोई वैश्य समाज की बैठक अनूप पहारिया के आवास में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष मुनेंद्र सेठ द्वारा कहा गया कि समाज में एकजुटता लाकर जागरूकता पर जोर दिया जाए...

Jul 20, 2026 - 08:19
Jul 20, 2026 - 08:19
 0  14
गहोई वैश्य समाज मनाएगा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती

चित्रकूट। गहोई वैश्य समाज की बैठक अनूप पहारिया के आवास में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष मुनेंद्र सेठ द्वारा कहा गया कि समाज में एकजुटता लाकर जागरूकता पर जोर दिया जाए। समाज में दहेज प्रथा पूरी तरह से बंद हो। इस पर सभी को चिंतन के साथ प्रयास करना चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती तीन अगस्त को पूरे देश में मनाई जाती है। कर्वी में भी मनानी चाहिए जो कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम समाज द्वारा यहां पर मनाया जाता है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन अगस्त को मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह एसडीएम कॉलोनी स्थित अध्यक्ष मुनेंद्र सेठ के आवास पर मनाई जाएगी। इस पर समाज के सभी लोगों से अपील की गई है अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित प्रातः आठ बजे पहुंचें। इस अवसर पर अध्यक्ष मुनेंद्र सेठ, संरक्षक पुरुषोत्तम दास पहारिया, हरदेव प्रसाद गुप्ता, दृष्टि के सचिव शंकर लाल, कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवकुमार सेठिया, रामलखन पिपरसानिया, सुभाषचंद्र सेठिया, सूर्य प्रकाश सेठिया, अनूप पहारिया आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0