जीआरपी टीम ने किशोर को परिजनों को किया सुपुर्द
पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी पर यात्रियों...
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी पर यात्रियों एवं यात्रियों के सामान के सुरक्षा अभियान के क्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया ने बताया कि आपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन कर्वी के प्लेटफार्म एक पर गश्त के दौरान एक बालक को अकेले घूमते हुए देखा तो पूछताछ की। पता चला कि नाम अनुज केशरवानी (14) पुत्र नरोत्तम प्रसाद निवासी गोस्वामी नगर राजापुर घर से नाराज होकर चला आया है। तत्पश्चात किशोर से परिजनों का मोबाइल नम्बर लेकर पिता नरोत्तम प्रसाद बुलाया गया और पुत्र अनुज केशरवानी को सुपुर्द किया है। टीम में मुख्य आरक्षी दीपक सिंह चौहान, सुनील दत्त, आरक्षी मानवेन्द्र सिंह रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
