दीपावली विशेष अभियान अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे सैम्पल

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी...

Oct 11, 2025 - 09:57
Oct 11, 2025 - 09:58
 0  2
दीपावली विशेष अभियान अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे सैम्पल

चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली विशेष अभियान अन्तर्गत कर्वी व राजापुर तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने चार नमूने जाँच के लिए संग्रहित किये। इस दौरान 30 किग्रा खोवा अनुमानित मूल्य नौ हजार अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0